Singrauli News: किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार

By: Editor

On: Wednesday, September 9, 2026 3:58 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। रिलायंस सासन पावर लिमिटेड के हर्रहवा स्थित ऐश डैम के टूटने से धान की फसल खराब होने का मामला सामने आया है। ग्राम सासन निवासी किसान कृष्णा प्रसाद शाह ने कलेक्टर को आवेदन देकर फसल क्षति का उचित मूल्यांकन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान के अनुसार 13 अगस्त की मध्यरात्रि भारी बारिश के दौरान कंपनी का ऐश डैम टूट गया, जिससे राखयुक्त पानी खेतों में फैल गया और धान की फसल बर्बाद हो गई। किसान ने बताया कि हर्रहवा क्षेत्र में में खसरा क्रमांक 1000/1 एवं 990/5 की भूमि पर लगी उसकी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृष्णा प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में 18 अगस्त को कलेक्टर की जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था, लेकिन अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर फसल क्षति का आंकलन कराने तथा नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment