सिंगरौली। जिस मेडिकल कॉलेज से गरीब परिवारों ने अपने ही जिले में बेहतर इलाज की उम्मीद बांधी, उसके संचालन में निजी भागीदारी की तैयारी की खबरों पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक सिंगरौली समेत नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर संचालित करने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने सवाल उठाया कि जनता के पैसे और सरकारी संसाधनों से खड़े संस्थान में निजी भागीदारी की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? उन्होंने आशंका जताई कि कहीं गरीबों का इलाज मुनाफे का कारोबार न बन जाए। चौहान ने सरकार से PPP मॉडल की शर्तें सार्वजनिक करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जनहित प्रभावित हुआ तो कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करेगी।
Singrauli News: गरीबों का इलाज कहीं कारोबार न बन जाए, मेडिकल कॉलेज के PPP मॉडल पर कांग्रेस का विरोध
By: Editor
On: Sunday, September 20, 2026 4:31 AM
---Advertisement---




