Singrauli News: जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By: Editor

On: Saturday, October 17, 2026 7:11 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कचारी में बकरी से फसल को नुकसान पहुंचने की बात पर हुए विवाद में मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जगदीश प्रसाद कोल उम्र 39 वर्ष पिता रामप्रसाद कोल निवासी कचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जप्त की है।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे रामजी बैगा और जगदीश प्रसाद कोल के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसमें रामजी बैगा घायल हो गए थे। उनकी शिकायत पर बरगवां थाने में अपराध के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए),115(2)और 351(3) में मामला दर्ज किया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण में चोट गंभीर एवं प्राणघातक पाए जाने पर प्रकरण में धारा 109(1)भी बढ़ाई गई। जहां पुलिस ने जांच के बाद 16 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि राजलाल भौंरे, प्रआर मनोज गौतम, आर आलोक चतुर्वेदी और नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment