Singrauli News: गोरबी ब्लॉक बी खदान को खंगाल रहे हैं कबाड़ी !

By: Editor

On: Thursday, October 29, 2026 6:07 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। गोरबी क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि NCL की खदानों से लेकर महदेइया रेलवे स्टेशन तक कबाड़ माफिया की गतिविधियां बढ़ रही हैं। सवाल यह है कि आखिर इस पूरे मामले पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है?

 

सूत्रों के हवाले से क्षेत्र के चर्चित कबाड़ कारोबारियों दिलीप और कृपा के नाम की भी चर्चा हो रही है। हालां कि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

 

वहीं, क्षेत्र में नए चौकी प्रभारी के पदभार संभालने के बाद कथित तौर पर कबाड़ कारोबार में तेजी आने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या NCL की खदानों और रेलवे स्टेशन की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पर्याप्त निगरानी की जा रही है?

 

अब देखना यह होगा कि पुलिस, NCL प्रबंधन और रेलवे सुरक्षा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment