Singrauli News: दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत

By: Editor

On: Sunday, June 7, 2026 2:35 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। जिले के सिद्धिकला क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कथित दहेज प्रताड़ना और घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में महिला और उसके एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धिकला निवासी 24 वर्षीय प्रमिला वैश्य, पति अरुण कुमार वैश्य, ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोप है कि उसने अपने दोनों बच्चों—1 वर्षीय श्रवण कुमार वैश्य और 2 वर्षीय तन्वी वैश्य—को भी जहरीला पदार्थ दे दिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा तीनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अस्पताल में उपचार के दौरान प्रमिला वैश्य और उसके एक वर्षीय पुत्र सबर कुमार वैश्य ने दम तोड़ दिया। वहीं दो वर्षीय तन्वी वैश्य की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

 

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रमिला लंबे समय से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का सामना कर रही थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment