सिंगरौली । जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के ग्राम पंचायत खटखरी के रहवासियों ने आज कलेक्ट्रोरेट में आयोजित जनसुनवाई में बलिया एवं उत्तर टोला में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग कलेक्टर एवं अधीक्षण अभियंता सिंगरौली से की है।
ग्रामीणों नेबताया कि बलिया और उत्तर टोला का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से जला पड़ा हुआ है। कई बार एमपीईबी के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने और विद्युत बहाल कराए जाने की मांग की गई, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नही बदला गया। जहां यहां के सैकड़ों ग्रामीण अंधेरे में गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं पंचायत के बलिया टोला स्थित काली मंदिर के पास की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन काफी समय तक प्रभावित रहा। हालांकि अब पुलिया का कार्य आरंभ हो चुका है।
बॉक्स
पारिश्रमिक भुगतान के बदले सफाई कर्मियों को मिली गालियां
जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के ग्राम पड़री निवासी शोले कोल पिता दादे कोल ने आज कलेक्ट्रोरेट में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत किया कि पीएमश्री शाउमा विद्यालय पड़री में प्राचार्य के मौखिक निर्देश पर एक साल से साफ-सफाई का कार्य किया। पिछले तीन महीने का पारिश्रमिक भुगतान नही दिया जा रहा है और भुगतान मांगे जाने पर लिपिक द्वारा गाली गलौज कर स्कूल से भगा दी जाने की धमकी दी जाती है। तीन महीने का पारिश्रमिक भुगतान दिलाये जाने की मांग की है।







