सिंगरौली। नगर निगम शिव मंदिर के सामने आज सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बच्ची दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिता अपनी बेटी को ई-कोल स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नगर निगम शिव मंदिर के सामने तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आई और दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को तेज गति से भगाकर मौके से फरार हो गया।
Singrauli News: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री घायल
By: Editor
On: Tuesday, September 8, 2026 3:56 AM
---Advertisement---







