Singrauli News: मासूम बच्चे की मौत के बाद जिला चिकित्सालय में हंगामा

By: Editor

On: Wednesday, September 9, 2026 3:53 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में बीती रात एक 3 साल मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में कोतवाली पुलिस पहुंच स्थिति को संभालते हुए मामले को शांत कराया । जानकारी के अनुसार बैढ़न के परसौना निवासी एक 3 साल का बच्चा बीमार चल रहा था, पिछले चार दिनों से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था कि सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ओवर डोज इंजेक्शन देने से मौत हुई है, इसी बात को लेकर अस्पताल पेरिस में मृतक बच्चे के परिजन जमकर हंगामा किया। अंततः पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment