Singrauli News: फोन पर बात करने को लेकर पत्नी पर टूटा पति का गुस्सा

By: Editor

On: Sunday, September 20, 2026 4:26 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली । जियावन थाना क्षेत्र की चौकी कुंदवार अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंगा के टोला चपरी पूर्वी में फोन पर बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

27 वर्षीय महिला ने अपने पति राजेश कुमार साहू पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट करने तथा जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार घटना 17 सितंबर की दोपहर करीब 3:20 बजे की है। महिला बच्चों को स्कूल से घर लाने के लिए ढोंगा जा रही थी।

इसी दौरान चपरी में सहदेव साहू के घर के पास उसका पति मिला और मोबाइल पर किससे बात करने को लेकर सवाल करने लगा। महिला द्वारा भाभी से बात करने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। शिकायत में आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

मोबाइल छिपाने पर हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की गई। महिला के शोर मचाने पर सहदेव साहू उनकी पत्नी और मुन्ना मुसलमान मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव किया। फरियादिया की शिकायत पर जियावन पुलिस ने धारा 296 (ए) 115 (2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment