Singrauli News: साईं नर्सिंग कॉलेज पर छात्रों के गंभीर आरोप, रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलने से भविष्य को लेकर चिंता

By: Editor

On: Sunday, September 20, 2026 10:45 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। साईं नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि कोर्स पूरा होने के बावजूद उन्हें अब तक रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे उनके भविष्य और रोजगार को लेकर चिंता बनी हुई है।

छात्रों के आरोप हैं कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर अतिरिक्त रकम की मांग की जाती है। वहीं कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें कॉलेज प्रबंधन से जुड़े निजी अस्पताल में काम करने के लिए कहा जाता है।

 

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि छात्रों ने अपना नर्सिंग कोर्स पूरा कर लिया है, तो उनका रजिस्ट्रेशन अब तक क्यों लंबित है? छात्रों की शिकायतों और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता की जांच होना जरूरी है।

 

छात्रों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि कलेक्टर और संबंधित शिक्षा/नर्सिंग विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं और छात्रों को उनका रजिस्ट्रेशन एवं अधिकार दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment