Singrauli News: एक पिता ने खोई अपनी दोनों संतानें, एक की सर्पदंश तो दूसरे की मधुमक्खी के डंक से मौत

By: Editor

On: Saturday, August 22, 2026 6:36 PM

Follow Us
---Advertisement---

चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम डार में रोशन लाल वैगा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी दोनों ही संतानें अलग-अलग घटनाओं में जान गंवा बैठीं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय दीपक को 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे सर्पदंश हुआ। उपचार के दौरान 22 अगस्त की रात करीब 3 बजे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं 3 वर्ष 6 माह के सोनू को 20 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, जिसकी रात करीब 9 बजे मृत्यु हो गई।

 

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चों को मधुमक्खियों ने भी काटा था। रोशन लाल वैगा की दोनों ही संतानें थीं, जिन्हें खोने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

ईश्वर दिवंगत मासूमों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।

 

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment