Singrauli News: पांच माह से भुगतान नहीं मिलने का आरोप, दूसरे चालक के हस्ताक्षर से बिल पास कराने का दावा

By: Editor

On: Tuesday, September 29, 2026 6:17 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। एनसीएल निगाही से महाप्रबंधक कार्यालय में इनोवा कार चालक के रूप में कार्य करने वाले शिवदास यादव ने पांच माह से भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाया है। प्रार्थी का कहना है कि संबंधित वाहन का भुगतान अब तक वाहन मालिक की ओर से उसे नहीं मिला है, जबकि कथित तौर पर दूसरे चालक के हस्ताक्षर से बिल पास कराया जा चुका है।

शिवदास यादव के अनुसार उन्होंने इस मामले की जानकारी एचआर विभाग को मौखिक रूप से दी थी। उस दौरान उन्हें बिल पास नहीं होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद बिल पास करा दिया गया।

प्रार्थी ने मामले की जांच कर पांच माह के लंबित भुगतान को दिलाए जाने तथा बिल पास कराने की प्रक्रिया की जांच किए जाने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment