Singrauli News: आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित होगी प्राथमिक विद्यालय 

By: Editor

On: Saturday, August 22, 2026 6:44 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के नपानि के वार्ड क्रमांक 31 तुलसी ढोटी शाप्रा स्कूल में जल जमाव होने के कारण अब विद्यालय का संचालन समीपवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में किया जावेगा।

नवभारत ने आज शनिवार को इस समस्या को प्रमुखता के साथ खबर उठाया, जहां डीईओ कविता त्रिपाठी ने विद्यालय भवन का मुआयना कर वहां के जल भराव को देख निर्णय लिया है कि जब तक जल भराव की समस्या का निदान नहीं हो जाता है या बारिश नहीं थम जाती है, तब तक विद्यालय का संचालन समीपी आंगनबाड़ी केंद्र में किया जावेगा। आज शनिवार से विद्यालय का संचालन आंगनबाड़ी केंद्र में कर दिया गया है। यहां बताते चले की शाप्रावि ढोटी में मूलभूत समस्याएं है, जहां पानी की निकासी न होने के कारण विद्यालय परिसर यहां तक की कमरों में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिसके चलते विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित है और नौनिहाल खाली हाथ लौट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा इस संबंध में डीईओ, बीईओ,डीपीसी, जिला शिक्षा केंद्र सिंगरौली समेत तमाम विभागीय अधिकारियों को पत्र एवं मौखिक रूप से अवगत भी कर गया, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया है। आखिरकार गुरुवार को जब विद्यालय संचालित नहीं हुई तो नवभारत ने इस खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment