Singrauli News: चितरंगी से मुंबई तक सचिन उर्मतोष की कलम ने बनाई बॉलीवुड में पहचान

By: Editor

On: Saturday, August 22, 2026 6:24 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। जिले के चितरंगी जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई पहुंचे गीतकार सचिन उर्मतोष ने महज पांच वर्षों में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। गीतकार बनने के सपने के साथ मुंबई पहुंचे सचिन की मेहनत अब हिंदी सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही है।

उनके लिखे गीत ‘मेरा हुआ’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। इस गीत को अंकुर आर. पाठक ने आवाज और संगीत दिया, जिसने इसे बड़ी सफलता दिलाई। इसके अलावा सचिन के गीतों को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों की आवाज भी मिल चुकी है।

सचिन अब फिल्म ‘आवारापन 2’ से भी जुड़े हैं, जिसका गीत ‘तुम्हारे लिए’ उनकी लेखनी की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। इस गीत को वासिफ अहमद ने कंपोज किया और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है।

विशेष फिल्म्स, मुकेश भट्ट और निर्माता अंशुल गर्ग जैसे नामों का भरोसा सचिन के करियर में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है। चितरंगी से मुंबई तक का उनका सफर छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment