Singrauli News: सब रजिस्टार दफ्तर में मारपीट, जमकर हुआ हंगामा,अनाधिकृत ऑपरेटर ने दिखाई दबंगई 

By: Editor

On: Thursday, September 3, 2026 6:39 PM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली । कलेक्ट्रोरेट भवन के सब रजिस्टार दफ्तर में आज गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सेवा प्रदाता को अनाधिकृत कम्प्यूटर ने धक्का देकर मारपीट शुरू कर दिया। बदले में सेवा प्रदाता ने ऑपरेटर का अच्छे से इलाज कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने उभय पक्षों पर अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

दरअसल जानकारी के अनुसार सेवा प्रदाता दिलीप कुमार पाठक पिता बद्री प्रसाद पाठक आज किसी भूमि की रजिस्ट्री कराने संबंधित पंजीयन दस्तावेज को लेकर सब रजिस्टार अशोक सिंह परिहार के यहां पहुंचे। जहां सब रजिस्टार से किसी बात को लेकर तूतू-मैंमैं शुरू हो गई। इसी दौरान निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर धीरज सिंह गाली गलौज देते हुये धक्का देकर हमला बोल दिया। इस बीच सेवा प्रदाता अपना बचाव करते हुये ऑपरेटर का बेहतर तरीके से इलाज कर दिया। इस दौरान दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई। सब रजिस्टार समेत यहां सक्रिय दलाल दफ्तर छोड़ कर भाग निकले। सेवा प्रदाता का आरोप है कि सब रजिस्टार के संरक्षण में प्राईवेट ऑपरेटर, सेवा प्रदाता को पैसों के लिए धमकाता है। चर्चा है कि विवाद इसी बात को लेकर हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के द्वारा कोतवाली बैढ़न में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने उभय पक्षों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। यहां बताते चले कि उप पंजीयक दफ्तर दलालों का अड्डा है, यह बात किसी से छुपी हुई नही है। यहां आधा दर्जन दलाल कार्यालयीन समय में मौजूद रहते हैं। सब रजिस्टार भले ही इन बातों से मुकर जाए, लेकिन लोगों के साथ-साथ कुछ सेवा प्रदाता भी नाम न छापने के शर्त पर बताते हैं कि अशोक सिंह परिहार के कार्यकाल में दलालों का बोलबाला है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment