Singrauli News: सिलिंग फैन गिरने से दो छात्राएं घायल

By: Editor

On: Sunday, September 20, 2026 4:35 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के डिग्री कॉलेज में आज शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे क्लासरूम में अध्ययन के दौरान एक सिलिंग फैन गिर पड़ा और इसके चपेट में आने से दो छात्राओं को चोटे आई हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार शासकीय डिग्री कॉलेज बैढ़न में शनिवार को उस वक्त कक्षा में अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिलिंग फैन टूट कर दो छात्रा अंजली शाह, शबनम खान दोनों छात्रा बीए के लास्ट ईयर में राजनैतिक शास्त्र के सिर पर गिर पड़ा।

 

जहां दोनों छात्राओं को चोटे आई। जहां आनन-फानन में उपचार के लिए दोनों छात्राओं को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। घायल छात्राओं ने कहा कि पूर्व के कॉलेज प्रबंधन के लचर व्यवस्था का परिणाम है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment