Singrauli News: स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत

By: Editor

On: Monday, September 7, 2026 4:08 AM

Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली। आज रविवार को वार्ड क्रमांक 38 के तुलसी ढोटी क्षेत्र में बघेल पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 वर्षीय आयुषी पिता अनिल कुमार शाह निवासी ढोटी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आयुषी घर के बाहर निकली थी, तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार ने इतना तेज टक्कर मारी कि आयुषी करीब 30 मीटर तक फुटबॉल की तरह लुढ़कती हुई चली गई और इस घटना के बाद मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर परिजन पहुंच उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के दौरान बच्ची को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं विंध्यनगर पुलिस अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध की आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाल कर तलाश में लगी हुई है। यह घटना आज रविवार की अल सुबह की है। वहीं इस घटना से परिवार में गम का माहौल है।

For Feedback - Feedback@singraulitak.com

Leave a Comment